Picture Courtesy: pexels
गायब हो सकते हैं आपके मोबाइल से सारे कांटेक्ट, परेशानी से बचने के लिए उठाएं जल्द ये कदम
यदि आप एंड्रॉयड स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते हैं तो हो जाए सावधान! क्योंकि आपके मोबाइल में सेव किए सभी कांटेक्ट्स अचानक गायब हो सकते हैं। दरअसल, गूगल के नए अपडेट के कारण लोगों के मोबाइल से कांटेक्ट गायब हो रहे हैं। आपके मोबाइल से कांटेक्ट गायब हो जाए तो आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि गूगल ने हाल ही में कॉन्टेक्ट सिंक ऑप्शन को लेकर कुछ बदलाव किए हैं। इस बदलाव की वजह से यूजर को उनके कॉन्टेक्ट्स सिंक करने को लेकर कुछ परेशानी का सामान करना पड़ सकता है।
एंड्राइड मोबाइल यूजर के लिए परेशानी
गूगल के इस नए अपडेट के बाद यूजर्स कॉन्टेक्ट सेव करने को लेकर कुछ परिस्थितियों से गुजर सकते हैं। अगर यूजर गूगल कॉन्टेक्ट्स में सिंक ऑप्शन को टर्न ऑफ कर लेता है तो पहले सिंक किए हुए सारे कॉन्टेक्ट्स को एंड्रॉइड डिवाइस से खो सकता है।
Google ने किया यह नया अपडेशन
ऐसी स्थिति में यूजर पुराने सिंक गए कॉन्टेक्स्ट्स को पुराने डिवाइस में तो पा सकेगा, लेकिन नए कॉन्टेक्ट्स को किसी नए डिवाइस में कैरी फॉरवर्ड नहीं कर सकेंगे। यह नया बदलाव गूगल प्ले सर्विस V23.20 के अपडेशन यानि रोलआउट होने के बाद देखा जा सकेगा।
Gmail का भी नहीं हो सकता इस्तेमाल
अगर गूगल यूजर सिंक कॉन्टेक्ट सेटिंग को रिफ्रेश करना चाहे तो इसके लिए उसे कॉन्टेक्ट सिंक वाले गूगल अकाउंट को डिलीट करने की जरूरत होगी। हालांकि, अगर यूजर के पास केवल एक ही गूगल अकाउंट है तो इसी डिलीट करने पर यूजर गूगल की दूसरी सर्विस जैसे यूट्यूब, मैप, ड्राइव, जीमेल का भी इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।
ऐसे वापस मिलेंगे सारे गायब Contacts
अगर आप भी कॉन्टेक्ट सिंक ऑप्शन ऑफ करने की वजह से अपने कुछ कॉन्टेक्ट्स को खो चुके हैं तो इन्हें वापस पाया जा सकता है। खोए हुए कॉन्टेक्ट्स को वापिस पाने के लिए कॉन्टेक्ट सिंक सेटिंग को एनेबल करना जरूरी होगा। इसके लिए सबसे पहले सेटिंग ऑप्शन पर आना होगा। इसके बाद पासवर्ड और अकाउंट्स पर क्लिक कर गूगल अकाउंट को सेलेक्ट करना होगा। यहां कॉन्टेक्ट्स के लिए टोगल को एनेबल करना होगा। इसके बाद आपके गायब हुए सभी कॉन्टेक्ट वापस मिल सकेंगे।



